Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 फरवरी 2021: आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापर में नया सुधार आएगा, साथ ही कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते है | नौकरीपेशा जातको के  लिए दिन सामान्य रहेगा | घर के बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान देना होगा | आज जीवनसाथी की मदद से अपने किसी लक्ष्य को हासिल  कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, लेकिन लेनदेन के मामलो में सावधानी बरतनी होगी | इस राशि के विद्यार्थी पढाई में किसी से मदद ले सकते है | अधिक व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखे, आपकी कोई बात करीबी को बुरी लग सकती है | रुका हुआ धन मिलने के आसार बन रहे है | आज संतान की संगति को लेकर कोई सुचना परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी | भौतिक सुखो पर अधिक खर्चा हो सकता है, ध्यान देने की जरूरत है | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आएगा, परिवार में ख़ुशी की लहर रहेगी | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | कार्यक्षेत्र से आपको बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे शत्रु भी हैरान होंगे | मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, अच्छा महसूस करेंगे | जीवनसाथी का धार्मिक व्यवहार आपको भी धर्म कर्म की ओर आकर्षित करेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी, जिससे राहत महसूस करेंगे | इस राशि के छात्रों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है | साझेदारी में किये जा रहे कार्य में परेशानी उत्पन्न हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में रिश्ता मजबूत होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | राजनीती से जुड़े जातको की कोई इच्छा पूरी हो सकती है | परिवार का माहौल ठीक रहेगा | अपनी बात को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर आसार सही नहीं है | जीवनसाथी से भविष्य को लेकर विचार कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन माध्यम रूप से फलदायक साबित होगा | किसी सरकारी काम में आपको मदद मिल सकती है | घर में अचानक कोई नया खर्चा आ सकता है | नौकरीपेशा जातको की स्थिति में परिवर्तन आएगा | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बीता सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | रोजगार को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी | किसी निजी कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान सुरक्षा नियमो का ख्याल रखे | आज जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वे कोई षडियंत्र रच सकते है | वैसे पैतृक सम्पत्ति को लेकर आज लाभ होने की सम्भावना है | जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए कोई उपहार खरीदे तो बेहतर रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाए बना सकते है | नौकरीपेशा जातक सहकर्मी की मदद से कार्यो को समय पर पूरा कर पाएंगे | प्रेम जीवन वाले आज लम्बे समय बाद प्रिय से मुलाकात कर सकते है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे आप मित्रो से शेयर कर सकते है | किसी काम में पिताजी से सहयोग मिल सकता है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, आज का दिन थकाने वाला साबित होगा | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर